संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नूरपुर पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर विशेष अभियान चला रही हैं। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा की माने तो इसके लिए जहां यातायात पुलिस विजुअल चालान जिसमें ट्रिपल राइडिंग,बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चालानों पर जोर दे रही हैं, वहीं ऑटोमेटिक चालान के जरिये भी इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा हैं ।
विशाल वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मूलतः मकसद यही है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मौत का कारण ज्यादातर सर में चोट होती हैं जो बिना हेलमेट के कारण होती हैं। वहीं सीट बेल्ट भी चालक का दुर्घटना से बचाव करती हैं। उन्होंने कहा कि वो आम जनता से अपील करना चाहते है कि इस अभियान में वो पुलिस का सहयोग करें और यातायात नियमों की अवहेलना करने से बचें
