मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला में दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित की गई। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में जिला के करीब 120 दिव्यांगों ने 6 इवेंट्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी दिप्ती वैद्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था की अध्यक्ष हेमलता पठानिया विशेष रूप से मौजूद रही। इस प्रतियोगिता में आवल रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला खेल अधिकारी दीप्ति वैद्य ने बताया कि विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है। ताकि यह विशेष बच्चे भी अपने हुनर के मुताबिक आगे बढ़ सके। वहीं स्पेशल ओलपिंक कोच गीता पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता से 32 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। यह राज्य स्तर की यह प्रतियोगिता 2 दिसंबर को उना में आयोजित की जाएगी। उन्होनें उम्मीद जताई हैं कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंडी के खिलाड़ी राजय स्तरीय प्रतियोगिता में बहेतर प्रदर्शन करेगें और ज्यादा से ज्यादा मैडल जीत कर मंडी जिला का नाम रोशन करेंगे।
