बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)-2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी और स्वर्ण समाज हिमाचल प्रदेश लोकसभा के चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगा, ताकि प्रदेश में सबको समानता का अधिकार मिले। एक दिसंबर से घुमारवीं से 100 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू होगी जो की कुनिहार तक जाएगी और 5 दिसंबर को कुनिहार तालाब स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन होगा ।यह बात संस्थापक एवं अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने श्री नैना देवी में मंदिर में अपने साथियों सहित पूजा अर्चना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हैं कहीं ।
रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि इसमें पूरे हिमाचल प्रदेश से ब्राह्मण समाज राजपूत समाज बनिया समाज भाग लेगा । उन्होंने कहा कि कूनिहार तालाब स्टेडियम में एक नया इतिहास कायम होगा । इस दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे जो की स्वर्ण समाज की अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे । उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज आज जागृत है स्वर्ण समाज आज संगठित है अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए 5 दिसंबर को अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जातिवाद में हमारे प्रदेश को बांट दिया और जहां पर की आज योग्यता पर जातिवाद को हावी कर दिया । उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज एकत्रित होकर इस व्यवस्था को बदलेगी ताकि जो भी नौकरियां है योग्यता के आधार पर मिले ना कि जातिवाद के आधार पर । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने युवाओं के पैरों में जातिवाद की आरक्षण की बेड़ियां पहनाकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की है ।
