अनिल कुमार,किन्नौर:जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में गुरुवार को भ्रष्टाचार के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया गया। उप -पुलिस अधीक्षक राजीव मेहता विजिलेंस किन्नौर की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा, कोठी व रिकोंगपिओ में स्कूली छात्र -छात्राओं करीब 60-70 बच्चों ने भाग लिया।
सबसे पहले उप पुलिस अधीक्षक ने सभी छात्र – छात्राओं को भ्रष्टाचार कैसे होता है और उसके दुष्प्रभावों के बारे मे विस्तार से बताया । इस दौरान भ्रष्टाचार को रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। उसके बाद डीसी पेट्रोल पंप से पीएनबी बैंक तक भ्रष्टाचार विरोधी रैली की गई। आखिर में उप -पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी और उनका धन्यवाद भी किया।
