By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीएम ने रोजगार मेले से सरकारी क्षेत्र में खोली रोजगार की संभावनाएं, 51,000 को बांटे नियुक्ति पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीएम ने रोजगार मेले से सरकारी क्षेत्र में खोली रोजगार की संभावनाएं, 51,000 को बांटे नियुक्ति पत्र
himachalpolitical

पीएम ने रोजगार मेले से सरकारी क्षेत्र में खोली रोजगार की संभावनाएं, 51,000 को बांटे नियुक्ति पत्र

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/09/26 at 3:01 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- मंगलवार को देशभर में केंद्र सरकार की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस मौके पर शिमला में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे । कार्यक्रम देशभर के 45 स्थानों पर किया गया और इसमें 51,000 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए ।

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने रोजगार मेले के जरिए 10 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की । वहीं महिला बिल से लेकर राष्ट्रीय आपदा के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा । अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की पहल कि है और सरकारी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं खोली हैं । जहां निजी क्षेत्र में काम करने के लिए मुद्रा योजना और स्टार्टअप जैसी योजनाएं सरकार लेकर आई, तो वहीं रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है और आज 51,000 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए ।

पीएम मोदी ने संकल्प के साथ लाया महिला आरक्षण बिल

उधर संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बिल लाने का संकल्प किया और उसे पूरा भी किया । उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों में कोई भी सरकार इसे पारित करने का साहस नहीं कर सकी । इसी के साथ अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस के लोग इस बिल के विरोध में वोट करते रहे और बिल फाड़ दिया करते थे, अब वे खुल कर इसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं और 2024 से इसे लागू करने की बात इसलिए कह रहे हैं कि वह जानते हैं कि अभी सेंसस नहीं हुए हैं और न डीलिमिटेशन हुई है । ऐसे में कोई भी व्यक्ति सीट आरक्षित करने के खिलाफ न्यायालय जा सकता है । अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वह पक्के और सच्चे मन से बिल्कुल आए हैं, इसके अलावा उन्होंने इस बिल को लेकर कांग्रेस की मंशा पर भी सवाल खड़े कीए

केंद्र से राष्ट्रीय आपदा की घोषणा और आर्थिक मांग पर बोले अनुराग

उधर प्रदेश सरकार के 8 महीने के कार्यकाल और राष्ट्रीय आपदा को लेकर प्रदेश सरकार की मांग पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामों का आकलन तो जनता करेगी, लेकिन प्रदेश सरकार की गारंटीयां फेल होती नजर आ रही है वहीं उन्होंने आपदा घोषित करने आपदा राहत की मांग को लेकर कहा कि केंद्र सरकार पहले दिन से प्रदेश को मदद दे रही है और मदद की चार किश्त भेजी है । उन्होंने कहा कि लोगों के घर बनाने से लेकर सड़क दुरस्त करने और डंगे लगाने का काम केंद्र की मदद से ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो बार हज़ारों घर केंद्र की ओर से भेजे गए मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार यह बताएं कि उन्होंने अपने हिस्से से कितने लोगों की मदद की और कितने लोगों के घर बनाएं ।

TAGGED: Shimla Union Minister Anurag Thakur
Chandrika September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटन को बढावा देने के लिए मनाली प्रशासन की ओर से 1 अक्तूबर को किया जा रहा मैराथन का आयोजन
Next Article फैक्ट्री मालिक नियमों को ताक पर रखकर नदियों और नालों में छोड़ रहे जहरीला पानी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

गग्गल एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, प्रभावित 113 परिवारों के लिए 16.76 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?