संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पुलिस चौकी रे के अधीन पुलिस ने न+शे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने यहां छः लाख मिलीलीटर कच्ची श+राब बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी रे भजन जरियाल के नेतृत्व में रे की टीम गश्त के लिए रियाली निकली तो कस्बा बेली जट्टा में यहां पर अधिक घास में छः लाख कच्ची शरा+ब के ड्रम,केन भर कर रखे हुए थे जिसको देख कर क्षेत्रवासी दंग रह गए।
पुलिस प्रशासन ने मौके पर कच्ची शरा+ब को नष्ट कर दिया ओर ड्रम व प्लास्टिक के कैन को तोड़ दिया गया। पुलिस लगातार अवैध रूप से श+राब बेचने वालों पर शिकंजा कस रही हैं। ग्राम पंचायत रे ओर आसपास के ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी रे भजन जरियाल के कार्य की भी सराहना कर रहे हैं।
भजन जरियाल ने बताया कि अवैध रूप से शरा+ब व अवैध खनन करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके तहत हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध न+शा व अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।
