मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया हैं। जिला चंबा में भी बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। भूस्खलन होने से लोगों के घर भी खतरे की जद में आ गए हैं । ऐसा ही एक मामला चंबा जिला के तहत आने वाली डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लिगा पंचायत के रोलका गांव में पेश आया हैं।
यहां लैंड स्लाइड से एक गौशाला को खतरा होने के चलते उसे खाली करवा दिया गया है ,जबकि तीन से चार घरों को भी लैंडस्लाइड होने से खतरा बना हुआ है जिसके चलते लोगों को इन घरों में रात को रह पाना भी मुश्किल हो गया हैं। यही वजह है कि लोग यहां डर के साए में जी रहे हैं। वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द उनके गांव को सुरक्षित किया जाए ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। भारी बारिश के बाद गांव में भूस्खलन होने से पूरे गांव को खतरा बना हुआ है जिसके चलते गांव के लोग परेशान हो गए हैं और अब सरकार से जल्द इस गांव को सुरक्षित करने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
गांव वालों का कहना है कि गांव में लैंडस्लाइड होने से एक गौशाला को खतरा हुआ है उसके अलावा तीन से चार घर भी खतरे की जद में आ गए हैं जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ती जा रही हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द हमारे गांव को सुरक्षित किया जाए ताकि हमें परेशानियों का सामना ना करना पड़े। भारी बारिश के चलते इस तरह की परेशानी खड़ी हो गई हैं।
