बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- शक्तिपीठ श्री नैना देवी में दूसरे नवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। आज माताजी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जा रही है ।
पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंच रहे हैं । श्रद्धालु दरबार में पूजा अर्चना हवन यज्ञ कर रहे हैं । इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के द्वारा सभी सेक्टरों में व्यवस्थाओं को जांचा गया और पुलिसकर्मियों को होमगार्ड के जवानों को मंदिर न्यास के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नवरात्रा के दौरान दर्शनों के लिए ना आए ।
स्थानीय पुजारी लकी शर्मा ने बताया कि आज माता जी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है जो भी श्रद्धालु माता जी की नवरात्रों के दौरान पूजा अर्चना हवन यज्ञ करते हैं माता उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करती है। दूसरे नवरात्रि के दिन भी मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारू रही और सभी विभागों के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालु आराम से माता जी के दर्शन लाइनों में कर रहे हैं ।
