राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सै+क्स रैके+ट का भंडा+फोड़ किया हैं। धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ इलाके में एक महिला काफी लंबे समय से इस गोरख+धंधे में संलि+प्त थी। धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुरेंद्र सिंह को जब इस बाबत गुप्त जानकारी मिली तो उन्होंने अपने विश्वासपात्र साथियों के साथ इस गोरख+धंधे का पर्दाफाश करने की रणनीति बनाई और बीती रात को ही सुधेड़ पहुंच गए जहां से उन्हें उस महिला के ठिकाने तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जब वह आरोपी महिला के ठिकाने पर पहुंचे तो वहां मौके पर दो युवतियों का रे+स्क्यू किया गया और आरोपी महिला को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया हैं जिसके खिलाफ 125/23 ते तहत एफआईआर दर्ज करते हुए इमोरल ट्रैफ्किंग एक्ट की सेक्शन 4 और 6 में आईपीसी की धारा 370 का प्रयोग किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि मौके से दो बाहरी राज्यों की युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को रिमां+ड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ करेगी ताकि इस गिरो+ह के तार कहां तक जुड़े हुए हैं उसका भी पर्दाफाश किया जा सके। बता दें कि धर्मशाला जैसे पर्यटन क्षेत्र में इस तरह का मामला लंबे अरसे के बाद ही सामने आया हैं जिसने कहीं न कहीं शहर की छवि को भी दागदार करने का काम किया हैं।
