संजीव महाजन,नूरपुर: नशे के खिलाफ़ चलाए गए अपने अभियान में नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत चौकी रे में पंचायत रियाली के गांव बेलीज्टा मे अवैध कच्ची शराब का करोबार जोर पकड़ रहा हैं। पुलिस को इसकी जैसे सूचना मिली तो उन्होंने इस को मद्देनजर रखते चौकी प्रभारी रे के प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन हुआ। पुलिस टीम पंचायत रियाली के तहत बेलीज्टा में पहुंची ओर सर्च अभियान चलाया गया।
सुबह से यह अभियान शुरू हुआ ओर दस बजे तक इस अभियान की समाप्ति हुई। सर्च अभियान लगभग पांच घंटे चला, इस सर्च अभियान में खेतों में कच्ची लाहण के ड्रम पाए गए,जिसे पुलिस टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने कहा कि हमें अक्सर सूचना मिलती रहती हैं कि इस एरिया में कच्ची शराब लाहण का अवैध धंधा चल रहा हैं। इसी मद्देनजर हमने यहां सर्च अभियान चलाया हैं,जिसमें हमें दो ड्रम कच्ची लाहण ( शराब) मिली हैं जिसे हमने मौके पर नष्ट कर दिया हैं। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
