कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा: नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाया गया है। इसके तहत कुल्लू जिला की मणिकर्ण पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 5 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। जानकारी देते हुए एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पिछले दिन मणिकर्ण पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी कृष्ण कांत अपनी टीम के साथ कसोल से करीब 2 कि. मी. आगे ग्राहण सड़क में गश्त पर थे।
इसी दौरान लगभग 10 बजे एक व्यक्ति जंगल से सड़क की तरफ आया, जिसके हाथ में एक बैग था। लेकिन सामने पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और पीछे मुड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोचा और उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से एक किलो 5 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय राज ठाकुर पुत्र गुड्डू ठाकुर निवासी जोगोई डा देवधार तह व जिला मण्डी हिमाचल के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरापी से पूछताछ कर रही है।
