बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत फाईनल मैच खेला गया। फाईनल मैच बिलासपुर ब्लास्टर व साईलेंट किल्लर के मध्य खेला गया। जिसमें बिलासपुर ब्लास्टर की टीम विजेता, व साईलेंट किलर टीम उप विजेता रही। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि विजेता टीम को 31000 रुपये की इनामी राशि व उपविजेता टीम साईलेंट किलर को 21000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
साईलेंट किलर बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 110 रन बनाए। जबकि बिलासपुर ब्लास्टर ने 19 ओवरों में 115 रन बना कर विजेता रही। साईलेंट किलर से अमित ने 27, अजय ने 27, गौरव ने 26, रवि ने आठ, प्रशांत ने छह, गौरव ने पांच रन बनाए। बिलासपुर ब्लास्टर से रोहित ने 25, विनेंद्र 23, अंकित ने 19, राहुल ने 10 रन बनाए। समापन समारोह में बंदला पंचायत प्रधान सतीश ठाकुर ने विजेता व उपविजेता टीम को इनामी राशि भेंट की।
