सचिन शर्मा, मनाली(TSN): प्रदेश में न+शा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। युवा पीढ़ी यहां न+शे की गिरफ्त में फंसती जा रही हैं। वहीं युवा पीढ़ी को बचाने के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस की ओर से भी अपना अभियान है तेज कर दिया गया हैं। पुलिस जगह जगह नाके लगाकर न+शा तस्क+रों पर नकेल कसने का काम कर रही हैं। वहीं अब पर्यटन नगरी मनाली भी न+शे की गिर+फ्त में आ गई हैं।
मनाली में पर्यटन कारोबार के साथ साथ न+शे का कारोबार भी धीरे धीरे फैलता जा रहा है और इसकी जद में युवा आते जा रहे हैं। मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में फैल रहे न+शे को रोकने के लिए मनाली पुलिस की ओर से भी कई कड़े क़दम उठाए जा रहे हैं और न+शे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जा रहा हैं। इसी कड़ी में मनाली पुलिस को न+शे के ख़िलाफ़ 1 और कामयाबी हाथ लगी हैं। मनाली पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान वॉल्वो बस स्टैंड के समीप दो युवकों से नौ ग्राम हेरो+इन बरामद की है और पुलिस ने दोनों युवकों को गिर+फ़्तार कर छानबीन भी शुरू कर दी हैं।
मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि मनाली पुलिस का न+शे के ख़िलाफ़ अभियान लगातार जारी है और न+शे के कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होने कहा कि इसी कड़ी में मनाली पुलिस की टीम को गश्त के दौरान 1 कामयाबी मिली हैं। उन्होंने कहा कि मनाली पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान वॉल्वो बस स्टैंड के समीप दो युवकों से नौ ग्राम हे+रोइन बरामद की हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की पहचान चिराग जैन ,मुरादावाद UP 22 वर्ष और संजय कुमार ,बोकारो झारखंड उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिर+फ़्तार कर लिया और मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मनाली डीएसपी के.डी शर्मा ने कहा कि मनाली में न+शा का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख़्शा नहीं जाएगा।
