By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गोलीकांड पर गरमाई सियासत..भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंबर ठाकुर के आरोप पर किया पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गोलीकांड पर गरमाई सियासत..भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंबर ठाकुर के आरोप पर किया पलटवार
himachalpolitical

गोलीकांड पर गरमाई सियासत..भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने बंबर ठाकुर के आरोप पर किया पलटवार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/15 at 6:03 PM
Share

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड के बाद हिमाचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।भाजपा ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए रोष रैली निकाली,जिसमें सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध इस कदर बढ़ गया है कि हिमाचल अब यूपी-बिहार जैसा बन गया है।वहीं बंबर ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों को जमवाल ने नकारते हुए पूर्व विधायक के बेटे पर पलटवार करते हुए इस गोलीकांड को गैंगवार का नतीजा बताया.

बिलासपुर में निकाली भाजपा ने रैली

बिलासपुर में गोलीकांड मामले को लेकर भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली में त्रिलोक जमवाल ने राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला और उपायुक्त को ज्ञापन दिया।उन्होंने कहा कि हिमाचल कभी शांतिप्रिय प्रदेश था,लेकिन अब यहां अपराधियों का राज हो गया है।गोलीकांड जैसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे और माफिया गतिविधियों पर भी सवाल उठाए।

बंबर ठाकुर के आरोपों पर पलटवार..गोलीकांड मामला गैंगवार का नतीजा

वहीं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए त्रिलोक जमवाल ने कहा कि ये राजनीती करने का समय नहीं है,पहले उन्हें ये बताना चाहिए कि जिलाधीश कार्यालय के बाहर जो गोली कांड हुआ उसमें किसका बेटा जेल में रहा ?जमवाल ने कहा कि बंबर ठाकुर पर जो गोलीकांड का मामला हुआ है वह इसी गैंगवार का नतीजा है.भाजपा विधायक ने कहा कि हिमाचल में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।नशा,माफिया और संगठित अपराधियों का बोलबाला हो गया है,लेकिन सरकार और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।भाजपा ने इस घटना को लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। त्रिलोक जमवाल ने चेतावनी देते हुए कहा,अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ,तो भाजपा सोमवार को पूरा बिलासपुर बंद करेगी ।

TAGGED: Bilaspur BJP MLA Trilok Jamwal
Chandrika March 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मिलने IGMC पहुंचे विधायक हरीश जनारथा
Next Article सीएम पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का हाल जानने पहुंचे IGMC..दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?