By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे प्रकाश चौधरी… तीन दिन पहले दिया था इस्तीफा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे प्रकाश चौधरी… तीन दिन पहले दिया था इस्तीफा
himachalpolitical

कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे प्रकाश चौधरी… तीन दिन पहले दिया था इस्तीफा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/18 at 7:51 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- तीन दिन तक कांग्रेस पार्टी में भूचाल लाने के बाद अब पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने पार्टी में ही रहने का ऐलान किया है। वीरवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफे की पोस्ट डालने के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया था। इस्तीफे को लेकर प्रकाश चौधरी का बयान भी आया था जिसमें उन्होंने एपीएमसी के चेयरमैन के अत्याधिक हस्तक्षेप से आहत होकर इस्तीफा देने की बात कही थी। लेकिन उनके इस इस्तीफे को पार्टी की तरफ से स्वीकार नहीं किया गया था।

समर्थकों संघ बैठक के बाद प्रकाश चौधरी ने किया ऐलान

आज डडौर स्थित उनके निवास स्थान पर बल्ह कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें यही निर्णय लिया गया कि प्रकाश चौधरी कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे। मीडिया से बातचीत में प्रकाश चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनकी सीएम सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से कोई नाराजगी नहीं है। सीएम ने उन्हें मिलने के लिए शिमला बुलाया है और वे जल्द ही शिमला जाकर सीएम से मुलाकात भी करेंगे। प्रकाश चौधरी ने स्पष्ट किया कि एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया द्वारा उनके क्षेत्र में हद से ज्यादा हस्तक्षेप किया जा रहा है। काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। संजीव गुलेरिया भाजपा के लोगों को अपने साथ लेकर चल रहे हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से प्यार करते हैं और अपनी मां की तरह मानते हैं।

भाजपा में जाने का सवाल नहीं

वहीं, भाजपा में जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं बनता। पूर्व में भाजपा नेताओं की तरफ से पार्टी में आने के ऑफर आए थे। यह ऑफर पूर्व सीएम प्रो. धूमल की तरफ से भी था और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के लोगों ने भी उनसे बात की थी। लेकिन वे कांग्रेस पार्टी में ही रहना चाहते हैं।

TAGGED: Mandi District Congress Committee President Prakash Chaudhary
Chandrika February 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी ही सरकार के बजट से असंतुष्ट… बताई ये वजह
Next Article पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को इस बार भी क्या पार्टी देगी सरदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?