सोलन : योगेश शर्मा -भारत देश आजाद कैसे हुआ किन लोगों ने इसके लिए अपने जीवन का बलिदान दिया,इसके बारे में लोग जानकारी प्राप्त करें और युवाओं को इसके बारे में पता लग सके इसके लिए हर साल चाहे गणतंत्र दिवस हो हिमाचल दिवस हो या फिर स्वतंत्रता दिवस सोलन के ओल्ड बस स्टैंड में प्रेमजीस मिठाई की दुकान के मालिक प्रेम शर्मा अपनी दुकान को देश के रंग में रंग देते हैं । कोई भी दिवस हो प्रेम शर्मा की दुकान इसी तरह आजादी के रंगों से सजी हुई नजर आती है।
आज 15 अगस्त है ऐसे में आज भी दुकान से सजाई गई है । उनके पोते उनकी दुकान को आज संभालते हैं। अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि हर साल इसी तरह से वे अपनी दुकान को सजाते हैं, ताकि देश की युवा पीढ़ी इस बात को जान सके कि देश की आजादी में किन लोगों का योगदान था।
