By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने किया राजभवन को आमजन के लिए लोकार्पित..दो दिन रहेगा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक खुला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने किया राजभवन को आमजन के लिए लोकार्पित..दो दिन रहेगा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक खुला
himachalpolitical

राज्यपाल ने किया राजभवन को आमजन के लिए लोकार्पित..दो दिन रहेगा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक खुला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/15 at 7:53 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज विधिवत तौर पर हिमाचल प्रदेश राजभवन को आमजन के लिए लोकार्पित किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश राजभवन शनिवार और रविवार के दिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आम जन के लिए खुला रहेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बार्नस-कोर्ट, जो अब राजभवन है 1832 में बना ब्रिटिश काल का धरोहर भवन है। इसके निर्माण में भारतीय दक्ष शिल्पियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह भवन अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है, इसलिए भी इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह धरोहर भवन समारोहों तक ही सीमित न रहे, इसलिए उनकी यह कोशिश है कि इसे ‘अमृत-काल’ में आम जनता के लिए भी खोला जाए ताकि वे भी इस धरोहर भवन का अवलोकन कर सकें और अपने इतिहास की जानकारी ले सके।

स्कूली छात्रों व दस वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रवेश निःशुल्क

राज्य के स्कूली छात्रों व दस वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के लिए राजभवन में प्रवेश निःशुल्क होगा, जिसके लिए उन्हें अपना वैध परिचय पत्र प्रवेश के साथ दिखाना होगा। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, राज्य और बाहरी राज्यों से आने वाले आगंतुकों को 30 रुपये शुक्ल अदा करने पर राजभवन में प्रवेश दिया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 60 रुपये होगा। दिव्यांग जनों, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत व्यक्तियों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रवेश शुक्ल में अधिकतम 6 छायाचित्रों की साफ्ट कॉपी व राजभवन विवरणिका निःशुल्क प्रदान की जाएगी। दिव्यांग जनों, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पुरस्कृत व्यक्तियों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा। राजभवन के भ्रमण से पूर्व आगंतुकों को बार्नस कोर्ट के संक्षिप्त ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का वर्णन करने वाली एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। एक समय में राजभवन मेें किसी भी समूह के 15 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे और स्कूली छात्रों के लिए समूह में 30 छात्र हो सकते हैं।

TAGGED: Shimla Raj Bhavan
Chandrika August 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन के प्रेम शर्मा जब से आजादी मिली तब से अपनी दुकान के बाहर लगाते हैं स्वतंत्रता सेनानी व क्रान्तिकारियों की प्रदर्शनी
Next Article हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया तिरंगा,बोले सरकार ने जनता को पहुंचाई राहत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?