राकेश, ऊना: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को नीट ओर जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही हैं। बच्चों को बाहर जा कर महंगे कोचिंग सेंटर्स में इन परीक्षाओं की कोचिंग न लेनी पड़े इसके लिए उन्हें स्कूल में ही निशुल्क यह कोचिंग दिलवाई जा रही हैं। इतना ही नहीं छात्रों को नीट ओर जेईई की प्रवेश परीक्षाओं पर आधारित पैटर्न ओर सिलेबस पर टेस्ट भी लिए जा रहे हैं।
अध्यापकों की माने तो बच्चों को नीट ओर जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा हैं, क्योंकि बहुत से ऐसे बच्चे हैं जिनके पास बड़े इंस्टिट्यूट में जाकर शिक्षा ग्रहण करने की क्षमता नहीं हैं। ऐसे में उनको यहां पर शिक्षा प्रदान कर उनके सपने को साकार करने की पहल की जा रही है ताकि यह बच्चे इन परीक्षाओं की तैयारी कर उनमें टेस्ट देकर अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
