By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर में आयोजित हुआ मुफ्त मेडिकल कैंप,15 सौ के करीब लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच: अभिषेक राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > सुजानपुर में आयोजित हुआ मुफ्त मेडिकल कैंप,15 सौ के करीब लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच: अभिषेक राणा
healthhimachal

सुजानपुर में आयोजित हुआ मुफ्त मेडिकल कैंप,15 सौ के करीब लोगों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच: अभिषेक राणा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/12 at 6:43 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से सुजानपुर के नागरिक अस्पताल में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में भारत के सुप्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर सिंह और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीतराम कश्यप के साथ डॉक्टर प्रीतम जनरल मेडिसन,डॉक्टर पीएल वर्मा शिशु रोग, डॉक्टर रजनीश चर्म रोग विशेषज्ञ और डॉक्टर राकेश चौहान ने अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि हमारी संस्था वर्षों से जनमानस की सेवा करती आ रही है और इसी कड़ी में आगे भी जनकल्याण के ऐसे ही निशुल्क कैंप लगते रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर मरीज अपना इलाज करवाने चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों का रुख करते हैं इसी समस्या को देखते हुए हमने सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र राणा के सानिध्य में इस कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में हम चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों को आमंत्रित कर प्रदेश में ही लेकर आए ताकि मरीजों को चंडीगढ़ ना जाना पड़े और यहीं पर उनका इलाज संभव हो सके। यह कैंप पूरी तरह से निशुल्क रहा और दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही ऑपरेशन की सलाह दिए जाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की संस्था ने मुफ्त ऑपरेशन की पुख्ता व्यवस्था भी की हैं।  कैंप में 15 सौ से अधिक मरीजों ने अपना निशुल्क इलाज करवाया।
डॉ. राजबहादुर सहित ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीतराम ने सभी मरीजों को वजन कम करने और अच्छे खान-पान के साथ हर रोज कम से कम दस हजार कदम चलने की सलाह दी। डॉ. राजबहादुर ने कहा कि इससे न केवल आपका वजन ठीक मात्रा में बना रहेगा बल्कि बीमार भी नहीं पड़ेंगे। इसके साथ ही डॉ. राजबहादुर ने सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर स्व जन सेवा में किए गए अथक प्रयासों की सराहना की और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
डॉक्टर ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा और मेहनती कार्यकर्ता जिस सेवा भाव से जनता को निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं यह बहुत ही अनूठा प्रयास है जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद रहे जिन्होंने सर्व कल्याणकारी संस्था के इस प्रयास को सराहा और कहा की नर सेवा नारायण सेवा कि विचारधारा को लेकर सर्व कल्याणकारी संस्था के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से जनमानस की सेवा में जुटे हैं और मेरी शुभकामनाएं है की आगे भी ऐसे ही निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहेंगे।  उन्होंने सब से आग्रह किया कि आप सब भी जीवन में किसी न किसी की मदद जरूर करें क्योंकि जरूरतमंद की सहायता करने से न केवल पुण्य प्राप्त होता है बल्कि मानवता की मिसाल भी कायम होती हैं। अध्यक्ष अभिषेक राणा ने भी प्रदेश की जनता से अपील की, कि वह बढ़-चढ़कर संस्था के साथ जुड़ें और मानव सेवा में अपना योगदान दें।
TAGGED: 1500, Abhishek Rana, checked, free, health, medical camp, nurpur, People, Sujanpur
admin June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ के एकमात्र सिविल अस्पताल में पिछले 7 सालों से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
Next Article सरकारी स्कूल में बच्चों को नीट, जेईई की करवाई जा रही तैयारी, प्रवेश परीक्षा के पैटर्न ओर सिलेबस पर लिया गया टेस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?