अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों पर हमीरपुर जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीन को मेंटेन करने का काम शुरू कर दिया हैं। ईवीएम मशीनों के रखरखाव को लेकर फर्स्ट लेवल के निरीक्षण का काम शुरू हो गया हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि ईवीएम मशीन को मेंटेन करने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के पांच इंजीनियरों की टीम हमीरपुर आई हुई हैं।
एडीसी हमीरपुर की निगरानी में इन ईवीएम मशीन को चेक करने का काम हो रहा हैं। मशीन तकनीकी रूप से सही है इनकी जांच की जा रही हैं पिछले चुनाव का जितना भी डाटा है उसे अब इरेज़ करने का काम भी साथ में हो रहा हैं।
डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि ईवीएम मशीनों के फर्स्ट लेवल के निरीक्षण का काम इन दिनों चल रहा हैं। इसके लिए इंजीनियरों की एक टीम आई हुई हैं । उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम मशीन के रखरखाव व डाटा से संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं।
इसके साथ ही ईवीएम मशीन निरीक्षण के काम के दौरान उनकी उपस्थिति हो इसलिए उनको साथ में बुलाया गया है और उनकी निगरानी में यह सारा काम किया जा रहा हैं।
