अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर जिला के करेर क्षेत्र के ढाबे में हुई मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मार+पीट के मामले में असली दो+षी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और कहा कि इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा हैं। हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में मार+पीट के दौरान चोट+ग्रस्त लोग भी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में बणी पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश मिंटू, लड़ाई में चोटग्रस्त अनिल ठाकुर, राजकुमार अशोक कुमार मनीष सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बणी पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश मिंटू ने बताया कि गत बुधवार रात 1:30 बजे करेर क्षेत्र के ढाबे से अनिल ठाकुर ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि उनके साथ मार+पीट हो रही है और उन्होंने वहां पहुंचकर अनिल ठाकुर और गज ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया। उन्होंने बताया कि ढाबे में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले अमन ठाकुर के चलते लड़ा+ई हुई थी और इस दौरान ढाबा संचालक भी लड़ा+ई में अपना संतुलन खोने के चलते गिर गया जिसके कारण उन्हें चो+ट आई थी।
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ढाबा संचालक सीताराम व उसके बेटे की ओर से लिखी गई पुलिस रिपोर्ट में अमन का नाम शामिल नहीं किया जा रहा हैं, इसलिए उन्होंने आज उपायुक्त हमीरपुर को मांग पत्र सौंप कर मामले की जांच निष्पक्षता से करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ढाबा संचालक की ओर से विधायक की गाड़ी के बारे में जिक्र किया जा रहा है जो कि सरासर झूठ हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है जो गलत हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और इलेक्ट्रीशियन अमन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए ।
