By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रधानाचार्यों का मंथन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > शिमला में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रधानाचार्यों का मंथन
educationhimachal

शिमला में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रधानाचार्यों का मंथन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/30 at 7:27 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये शिमला के पीटर हॉफ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए इस दो दिवसीय कार्यशाला में प्रधानाचार्य अपने विचार प्रस्तुत करेंगे कि किस प्रकार से प्रदेश की शिक्षा को और बेहतर बनाकर इसमे गुणात्मक सुधार किया जाए साथ ही नई शिक्षा नीति पर भी इस कार्यशाला में चर्चा की जाएगी।

बता दें कि इस दो दिवसिय कार्यशाला में प्रदेश भर के महाविद्यालयों,तकनीकी महाविद्यालयों,इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों सहित विश्विद्यालय के वाईस चांसलर भाग ले रहे है। CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी यह ऐलान किया था कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने की जरूरत है जिसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।मुख्यमंत्री के एलान के बाद इस पर कार्य आरंभ हो गया है एयर इसी कड़ी में इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योग की मांगों के अनुरूप ढालने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री धर्मानी ने कहा कि हम राज्य के तकनीकी संस्थानों में आधुनिक तकनीकों और डिजिटल शिक्षण साधनों को शामिल कर रहे हैं। छात्रों को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।”उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जल्द ही तकनीकी संस्थानों में नए study structure लागू करेगी,जो नवीनतम तकनीकी रुझानों पर आधारित होंगी। इसके साथ ही,उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

मंत्री राजेश धर्मानी बोले तकनीकी शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा में सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में हैं।इसमें प्रदेश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। साथ ही उद्योगों और तकनीकी कॉलेजों के बीच सहयोग बढ़ाने के प्रयास होंगे।उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और डेटा साइंस जैसे नए कोर्स शुरू किए जाएंगे और तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए प्लेसमेंट सहायता कार्यक्रम लागू होंगे।मंत्री धर्मानी ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हिमाचल को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने बताया कि सरकार छात्रों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

TAGGED: Shimla higher education workshop
Chandrika November 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिना कागजात चल रही स्कूल बस से वसूला डेढ़ लाख रुपए जुर्माना.. शिकायत के बाद की कार्रवाई
Next Article पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इलाका बदार के लोगों को किया आश्वास्त…CM के समक्ष उठाएंगे पंडोह के पुल का मामला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?