By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल में समस्या.. दिव्यांग छात्रों से वसूली जा रही एडमिशन फीस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल में समस्या.. दिव्यांग छात्रों से वसूली जा रही एडमिशन फीस
educationhimachal

मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल में समस्या.. दिव्यांग छात्रों से वसूली जा रही एडमिशन फीस

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/21 at 5:24 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- प्रदेश के 4 जिलों के कॉलेजों को सेवाएं देने वाले मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल में समस्या होने से प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को समस्या पेश आ रही है। न्यायालय के आदेशों के बाद भी दिव्यांग छात्रों से फीस वसूली की जा रही है। जबकि दिव्यांग छात्रों को शिक्षा के अधिकार के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क देना नहीं होता है। लेकिन मंडी यूनिवर्सिटी के पोर्टल में छात्रों को अपने मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाने के बाद भी फीस देनी पड़ रही है। यही नहीं दिव्यांग छात्र संदीप को तीन बार फीस जमा करवाने के बाद भी महाविद्यालय में एडमिशन नहीं मिली है। ऐसे में दिव्यांग छात्रों ने यह मांग रखी है कि मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि छात्रों को समस्या से निजात मिले तो वही आने वाले समय में जो छात्र महाविद्यालयों में प्रवेश लेने आएंगे उन्हें भी समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

समस्या से जूझ रहे प्रदेश भर के 100 से अधिक छात्र

कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र संदीप ने कहा कि उन्होंने अपना मेडिकल फॉर्म भी यूनिवर्सिटी के पोर्टल में जमा करवाया था। बावजूद इसके उन्हें एडमिशन नहीं मिली और साथ ही उन्हें दो बार फीस जमा करने के बाद भी उसकी रसीद नहीं मिली। जब उन्होंने तीसरी बार फीस जमा की तो उनकी एडमिशन हुई। हालांकि उनका कहना है कि प्रदेश में दिव्यांग छात्रों के लिए शिक्षा के अधिकार के तहत किसी भी प्रकार के शुल्क का नहीं देना पड़ता है। बावजूद इसके उनसे फीस मांगी गई बार-बार इस समस्या से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। जिसके चलते उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर उन्होंने फीस माफी की एप्लीकेशन भी दी है। जिसके बारे उन्हें आश्वासन दिया गया लेकिन उनकी अभी तक उनकी फीस वापिस नहीं हुई है। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। क्योंकि मैं कभी कक्षा तो कभी ऑफिस के चक्कर काटने रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग रखी है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि आने वाले समय में दिव्यांग छात्रों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

TAGGED: Kullu cluster university portal
Chandrika March 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article यूट्यूबर मनीष कश्यप की रिहाई को लेकर कुल्लू जिला मुख्यालय में बिहार के मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Next Article प्रदेश में बारिश बर्फ़बारी से तापमान में आई गिरावट, 25 मार्च तक खराब रहेगा मौसम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?