संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में दो दिन से जम कर बारिश और बर्फबारी हो रही हैं। शिमला,मंडी,कुल्लू,चंबा,लाहौल स्पीति के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आई हैं, जिससे ठंड में इजाफा हो गया हैं। नारकंडा में दो फ़ीट के करीब बर्फ़बारी गई हैं। नारकंडा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया हैं।
प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई भागों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना हैं। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हैं। ताजा बारिश-बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई हैं। राजधानी शिमला में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है और हल्की बूंदाबांदी हो रही हैं।
मौसम वैज्ञानिक संदीप ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बीते दिन के दौरान प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई हैं। सिरमौर, सोलन, शिमला शहर में जहां बारिश हुई हैं। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई हैं, जिससे 5 डिग्री तक तापमान में कमी आई हैं। प्रदेश में 23 मार्च से फिर से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा हैं, जिसके चलते भारी बारिश बर्फ़बारी की आशंका हैं और 25 मार्च तक मौसम खराब रहेगा।
बता दे की मार्च महीने में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई हैं, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई हैं। तापमान लुढ़कने से सेब की फ्लावरिंग प्रक्रिया धीमी हो गई हैं। तो वहीं यदि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं।
