पालमपुर: आज़ादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पालमपुर, सुलह, बैजनाथ व जयसिंहपुर में 1 से 14 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बाबत रविवार को पालमपुर के आत्मा सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर ने कि।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के प्रत्येक विस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इन कार्यक्रमों में आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रमों के आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों की ओर सेेके 75 वर्षों के विकास सफर को दर्शाती हुई प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के विकास और प्रगति को दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधान सभा क्षेत्रों में आज दिन तक जो भी विकास कार्य हुए हैं उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आज से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से इन कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा व 14 अगस्त तक सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मंत्रियों ओर केंद्रीय मंत्रियों की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी ताकि लागों को जानकारी मिल सके कि प्रदेश ने 75 वर्ष का विकास सफर कैसे तय किया।
