संजीव महाजन, नूरपुर: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में फतेहपुर की होनहार बेटी दीपाक्षी शर्मा ने एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बुधवार को संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने छात्रों को उपाधियां दीं।
फतेहपुर की होनहार बेटी दीपाक्षी शर्मा ने एमबीए में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। दीपाक्षी पिता कर्नल.जीत शर्मा सेना से सेवानिवृत्त है उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने होनहार बेटी को उपाधि देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक भवानी पठानिया ने दीपाक्षी की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
