By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रिकोंगपिओ में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित हुआ वार्षिक सम्मेलन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रिकोंगपिओ में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित हुआ वार्षिक सम्मेलन
himachal

रिकोंगपिओ में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित हुआ वार्षिक सम्मेलन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/29 at 2:31 PM
Share

अनिल कुमार, किन्नौर: हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बुधवार को जिला किन्नौर जिले के रिकोंगपिओ में वार्षिक सम्मेलन-2022 का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है ताकि पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण को कम किया जा सके।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से किन्नौर जिले के सांगला व पवारी में ठोस कचरा संयत्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि साडा की ओर से जिले में नियमित तौर पर डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित कर इन संयत्रों में उचित निपटान सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है जिसके लिए अहम कदम उठाने के साथ-साथ लोगों को भी प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

उन्होंने इस दौरान उपस्थित युवाओं से आग्रह किया कि वे प्रदूषण को रोकने व पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं क्योंकि युवा-पीढ़ी के प्रयासों से ही हम आने वाले पीढ़ी को एक स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते है।

इस अवसर पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर की क्षेत्रीय अधिकारी अंजू नेगी ने कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने पावर प्वांइट प्रेसेन्टेशन के माध्यम से प्रदूषण को कम करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जल प्रदूषण को रोकने के लिए हमें अपने-अपने घरों के सैप्टिक टैंकों का सही प्रकार से रख-रखाव सुनिश्चित बनाना है व साथ ही सैप्टिक टैंक को रिसाव-मुक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों, व कृत्रिम उर्वरकों का उपयोग कम से कम करें व अपशिष्ट पदार्थों एवं अनुपचारित जल को नदियों व जल-स्त्रोतों में प्रवाहित न करें ।

इसी प्रकार वायु प्रदूषण को रोकने के लिए काॅर्बन डाॅइ-ओक्साईड रहित धुंए का कम से कम उपयोग सुनिश्चित बनाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हमें वायु शोधक पौधों को अधिक से अधिक रोपित करना चाहिए ताकि पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जा सके।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न पंचायत जन-प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने व प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक करें। उन्होने घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित बनाने के प्रति जागरूक करने का भी आग्रह किया। इस दौरान जिंदल विद्या मंदिर छोलतू के विद्यार्थियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को भाषण के माध्यम से जागरूक किया गया।

admin September 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फतेहपुर की होनहार बेटी दीपाक्षी शर्मा ने एमबीए में हासिल किया गोल्ड मेडल
Next Article बैठक से नदारद रहने पर अधिकारियों को जारी हुए शो कॉज नोटिस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?