विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में व्यवस्था में सुधार करने के लिए बड़े स्तर पर पर प्रपोजलें बनाने का कार्य चल रहा हैं। इसी के चलते सोमवार को एसडीएम विवेक महाजन ने चिंतपूर्णी का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रशासन प्रयास कर रहा हैं।
विवेक महाजन ने कहा कि मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर दूसरे फेज में मंदिर के साथ लगती कुछ और दुकानें लेने के लिए मंगलवार को 3 बजे दुकानदारों की बैठक बुलाई गई हैं ताकि चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रसाद ओर ऑनलाइन हवन डालने के लिए बुकिंग का प्रबंध किया जा रहा हैं, ताकि श्रद्धालुओं को उनके घर में ही माता का प्रसाद मिल सके। विवेक महाजन ने कहा कि चिंतपूर्णी में पुराना बस अड्डा में तीन मंजिला भवन का कार्य चल रहा है जहां पर श्रद्धालुओं को बैठने की व्यवस्था के साथ शौचालय, स्नानघर बनाए जा रहे हैं।
इसी के साथ माधो टिला पर भी श्रद्धालुओं के लिए शौचालय स्नानघर और कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नया बस अड्डा के समीप बड़ा गेट शंभू बैरियर पर भी स्वागत गेट बनाया जाएगा। सोमवार को एसडीएम के साथ मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल मंदिर के कर्मचारी और रैवनयु डिपार्टमेंट के कर्मचारी निरीक्षण के लिए उपस्थित रहे।
