By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डोहलूनाला में लगा टोल प्लाजा फिरसे शुरू करने का विरोध..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डोहलूनाला में लगा टोल प्लाजा फिरसे शुरू करने का विरोध..
himachalNews

डोहलूनाला में लगा टोल प्लाजा फिरसे शुरू करने का विरोध..

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/11/04 at 6:26 PM
Share

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-कुल्लू-मनाली एनएच तीन पर डोहलूनाला टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने का विराेध होना शुरू हो गया है।स्थानीय लोगो का कहना है की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि एनएच पर सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है,लेकिन डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा के बीच महज 38 किलोमीटर की ही दूरी है। वही पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगो का कहना है की टकोली टोल प्लाजा के बाद 38 किलोमीटर दूर डोहलूनाला में टैक्स देने के एकदम बाद आलू ग्राउंड में सैलानियों को ग्रीन टैक्स देना होता है।नियमों के विपरीत 50 किलोमीटर के बीच तीन बार टैक्स देने से सैलानियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा।

बता दे की दोनों बैरियर को वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बंद कर दिया था।अब करीब 16 महीने बाद यह टोल टैक्स इसी महीने शुरू करने की तैयारी है।इससे यहां सफर करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी अब टोल टैक्स पर जेब खाली करनी होगी।प्राधिकरण के अधिकारी फोरलेन मरम्मत की स्थिति के अनुसार ही टोल टैक्स का निर्धारण करेंगे। लेकिन 2 स्थानों पर फिर टोल टैक्स शुरू होने से जनता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मनाली में देना पड़ता है ग्रीन टैक्स

कुल्लू के रहने वाले टैक्सी चालक कविंदर ठाकुर का कहना है कि टोल टैक्स शुरू होने से टैक्सी चालकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ेगी.उन्होंने कहना है कि मंडी से मनाली तक न सिर्फ 2 जगह टोल टैक्स देना पड़ेगा,जबकि सड़कों की खस्ता हालत को देखते हुए अभी यह टोल टैक्स शूर नहीं होना चाहिए.पर्यटकों के लिए यह सफर और महंगा होगा क्योंकि यह दिनों टोल देने बाद भी मनाली पहुंचने से पहले पर्यटकों को ग्रीन टैक्स भी देना पड़ता है.

कुल्लू के टैक्सी चालक सुभाष गौतम का कहना ये

वहीं कुल्लू के टैक्सी चालक सुभाष गौतम कहना है कि फिर से टोल टैक्स शुरू होने से टैक्सी चालकों की जेब पर भी भारी बोझ पड़ेगा.खराब सड़कों के कारण पहले ही कुल्लू मनाली में पर्यटकों की आवाजाही कम है,वहीं अब यह टोल शुरू होने से उन्हें बार बार यह टैक्स देना पड़ेगा.उन्होंने बताया कि पहले ही कुल्लू से मनाली का टैक्सी का किराया 1500 रुपए है, इसके बाद टोल टैक्स देने और पेट्रोल भरने के बाद भी चालक कैसे खर्चा पूरा करेगा.इससे कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों की किश्त भरने में भी असमर्थ हो जाएंगे.

कुल्लू के रहने वाले एडवोकेट नीतीश का कहना ये

कुल्लू के रहने वाले एडवोकेट नीतीश का कहना है कि फिर से टोल प्लाजा शुरू होने से अब जनता पर खर्च बढ़ेगा. काम के सिलसिले में कई बार कुल्लू से मनाली या बंजार का सफर उन्हें करना पड़ता है,लेकिन बिना सड़कों की स्थिति सुधारे ही टोल शुरू करने से जनता को मुश्किल होगी. सीजन में यहां आने वाले पर्यटकों को भी इससे परेशानी होगी

TAGGED: Kullu toll plaza
Chandrika November 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गेयटी थियेटर में पहाड़ी कवि सम्मेलन…प्रदेशभर के कवियों ने लिया भाग
Next Article देश के 70 साल बर्बाद करने वाली कांग्रेस कभी नहीं समझ सकती बीजेपी को- राजीव बिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?