मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल प्रदेश सरकार बेहतरीन सड़क सुविधाओं की बात करती है लेकिन कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सड़कें तो बनी है लेकिन उनका रखरखाव करना शायद पीडब्ल्यूडी विभाग भूल गया हैं। ऐसे ही हालात चंबा जिला के तहत आने वाले थली गडफरी मार्ग की हैं। यह मार्ग इस समय खस्ताहाल हैं। बीस साल पहले इस मार्ग पर तारकोल बिछाई गई थी उसके बाद शायद पीडब्ल्यूडी विभाग को इस मार्ग की याद नहीं आई हैं।
मॉनसून और सर्दियों के मौसम में भारी बारिश होने से मार्ग काफी खस्ताहाल हो गया है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग है की सुध लेने का काम नहीं कर रहा हैं। हैरानी इस बात को लेकर होती है की इसी मार्ग से दो पंचायतों की हजारों की आबादी हर रोज सफर करती है लेकिन मार्ग पर इतनी बड़े बड़े गड्ढे पड़े है की गाड़ियों को भी यहां नुकसान पहुंच रहा हैं। इसी इलाके के लोगों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह से हाल ही में मुलाकात भी की थी उसके बाद मंत्री ने आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी और ध्यान नहीं दे रहा हैं।
सड़क पर हालात इस तरह के हैं कि यहां हर समय हादसे का डर बना रहता हैं। ऐसे में अगर इस सड़क पर कोई हादसा होता हैं यो उसका जिम्मेवार कौन होगा। अब यहां के स्थानीय लोग सरकार से इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं।
