मंजूर पठान, चंबा(TSN): चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ब्लैक स्पॉट को सुधारने का कार्य पूरा किया था जिसके चलते सड़क हाद+सों में कमी हुई थी लेकिन चो+रों ने विभाग की नींद हराम कर दी हैं। चो+रों की ओर से उक्त मार्ग पर लोहे के क्रैश बैरियर के एंगल तोड़ कर चुरा+ए जा रहे है,हालांकि चो+रों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है की रात के अंधेरे में मांजू नाला पुल की रेलिंग भी तोड़ दी है जिसके चलते विभाग ने पुलिस में इसके बारे में शिकायत दर्ज करवाई हैं।
लगातार हो रही चो+री की घटनाओं से पीडब्ल्यूडी विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। बड़ी मुश्किल से सड़क हा+दसों को रोकने के लिए क्रैश बैरियर लगाए गए थे। चो+र उन लोहे के क्रैश बैरियर को काट कर चु+रा रहे हैं। एसडीओ नकरोड शैलेश राणा का कहना है की इसके बारे में जल्द डीसी चंबा और एसपी चंबा के ध्यान में भी मामला लाया जाएगा ताकि चो+रों को पकड़ा जा सके और सरकारी संपत्ति का नुकसान भी ना हो।
नकरोड़ उप मंडल के एसडीओ शैलेश राणा का कहना है की चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर चो+र लोहे के क्रैश बैरियर तोड़ने के बाद चु+राने का कार्य रात के अंधेरे में कर रहे हैं जिससे विभाग को काफी नुकसान हो रहा हैं। इसके बारे में शिकायत पुलिस को दी गई हैं। जल्द उच्च अधिकारी डीसी और एसपी से मिलकर इस मामले में उनको अवगत करवाऐंगे ताकि दिक्कत ना हो सके ।
