राकेश,ऊना(TSN): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय अंडर 14 लड़को के टूर्नामेंट के लिए ऊना के इंदिरा मैदान में रविवार से ट्रायल शुरू हुए हैं। इस अंडर 14 ट्रायल के लिए जिला ऊना के अलग-अलग हिस्सों से 80 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं। अधिकारी के मुताबिक ऊना जिला की टीम के लिए इसमें 30 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक सप्ताह का कैंप में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। कैंप के बाद योग्य खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका दिया जाएगा।
प्रदेश क्रिकेट संघ अधिकारी मदन पूरी ने बताया कि हिमाचल क्रिकेट संघ की ओर से 15 अक्टूबर से दो दिवसीय अंडर 14 बॉयज टूर्नामेंट आयोजित किए जाने हैं। इसके लिए क्रिकेट के चाहवान खिलाडियों ने ट्रायल के लिए काफी दिन पहले से ही मेहनत करनी शुरू कर दी थी। आज ट्रायल लिए गए हैं और इसी के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
