By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/16 at 5:19 PM
Share

शिमला,16 जनवरी(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान है।उन्होंने कहा कि इंडियन स्टेट से लड़ाई की बातें हमेशा एंटी नेशनल एलिमेंट्स के द्वारा ही की जाती रही हैं और आज देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सर्वेसर्वा भी वही बात कर रहे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के संविधान की शपथ लेते है और साथ ही कहते हैं कि‘वी आर फाइटिंग द इंडियन स्टेट इटसेल्फ’।क्या विपक्ष के नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है?उन्हे पूरे देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरा देश सेना दिवस मना रहा था। देश की सेना के बलिदान शौर्य साहस का गुणगान और नमन कर रहा था।उस समय देश के नेता प्रतिपक्ष इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई का इरादा जता रहे थे।इंडियन स्टेट का मतलब भारत का सब कुछ।जो कुछ भी भारत के हित के लिए है,भले के लिए है,भारत के लोगों की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है,भारत की संप्रभुता,सुरक्षा,संरक्षा के लिए काम कर रहा है,सब कुछ इंडियन स्टेट है और राहुल गांधी उसी के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे हैं।आखिर कांग्रेस देश के खिलाफ इस तरह का मंसूबा क्यों रखती है?

हिमाचल के सीएम और डिप्टी सीएम ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी का बयान विरोध

जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा और इरादा सामने आ गया है।जिस समय राहुल गांधी द्वारा इतनी आपत्तिजनक बातें की जा रही थी उस समय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री वहीं मौजूद थे और उन्होंने उनकी इस बात का प्रतिकार नहीं किया। यह प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बात से सहमत हैं या नहीं?अगर हिमाचल के नेता राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं तो वह खुलकर सामने आए और अगर असहमत है तो अपने नेता का विरोध करें।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika January 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनाली और लाहौल घाटी में जारी है बर्फबारी का दौर..पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी
Next Article मंत्री हर्षवर्धन बोले..ऊना जिला में माइनिंग पर प्रतिबंध..डीसी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?