सिरमौर :देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला के अधिकतर इलाकों में देर रात से बारिश का क्रम जारी है । जिला के कहीं इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सिरमौर जिला भी शामिल है । जिला के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि मौसम विभाग ने 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को भी अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश है। डीसी ने कहा कि खासकर जिला के लोगो से नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है क्योंकि ऐसे समय मे नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है।
