संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला हैं। बीते कुछ दिनों में प्रदेश में जहां कुछेक जिलों में ही बारिश हुई है तो वहीं अब बारिश है एक बार फिर से प्रदेश भर में अपना कहर बरपा सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया हैं। इस दौरान प्रदेश 8 जिलों चंबा,कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जबकि शिमला, सिरमौर, लाहौल स्पीति ओर किन्नौर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
इस दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है और कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और नदियों के उफान पर रहने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई हैं। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भी जमकर बारिश हुई हैं। सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिला में रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं गुरुवार सुबह भी आसमान बादलों से गिरा हुआ है और आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल काकहना है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है और मंडी में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार से फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है और इस दौरान आगामी 3 दिन तक भारी बारिश की आशंका है और इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में बारिश का दौर जारी रहेगा और सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की आशंका हैं। इस बार मानसून में जमकर बारिश हुई है और कई सालों के रिकॉर्ड बारिश ने तोड़े हैं।
ऊना में बारिश ने तोड़ा 100 साल का रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून में बारिश ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 122 सालों में सातवीं बार सबसे ज्यादा जुलाई महीने में इस बार बारिश रिकॉर्ड की गई हैं कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई हैं। ऊना जिला में बारिश ने 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जबकि शिमला के रोहड़ू में 50 साल और अन्य कई शहरों में भी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं इसके अलावा अन्य हिस्सों में भी जम कर बरिश हुई हैं।
