By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सराज में बारिश का कहर- तुंगाधार में नाले में आई बाढ़…बही 4 गाड़ियां, घरों को पहुंचा नुकसान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सराज में बारिश का कहर- तुंगाधार में नाले में आई बाढ़…बही 4 गाड़ियां, घरों को पहुंचा नुकसान
himachalweather

सराज में बारिश का कहर- तुंगाधार में नाले में आई बाढ़…बही 4 गाड़ियां, घरों को पहुंचा नुकसान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/25 at 11:08 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण मंडी जिला में कुदरत ने जमकर तांडव मचाया है।ताजा घटनाक्रम में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली के गांव तुंगाधार में बाढ़ आग गई। इस कारण नाले के साथ खड़े किए गए 4 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसमें एक ट्रैक्टर, स्कार्पियो, पिकअप और टाटा की जेस्ट गाड़ी है।

बगस्याड़ में भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त और 2 गाड़ियां जमींदोज

इसके अलावा क्षेत्र में घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं सराज के ही बगस्याड़ में भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त और 2 गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। बारिश के कारण चौलचौक-जंजैहली सड़क मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।वहीं जिला के उपमंडल गोहर के अंतर्गत गोहर बाजार से बाहवा संपर्क मार्ग पर बना पुल भारी बारिश के कारण पानी के वेग में बह गया है। इस कारण गोहर से ग्राम पंचायत दाण की तरफ आवाजाही बंद हो गई है। क्षतिग्रस्त पुल के एक पिल्लर को बीते साल भी बरसात में नुकसान हुआ था। लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण अब पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके अलावा जिला मंडी के सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोहड़ के गांव धनेश्वरी और डैहर उप तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में कीचड़ वाला पानी घुस गया है। घरों में पानी घुसने का कारण निर्माणाधीन फोरलेन कंपनी द्वारा सड़क के साथ निकासी नालियों का सही निर्माण न करना बताया जा रहा है।

ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा

बल्हघाटी की बात करें तो यहां पर नालियां बंद हो जाने से सारा पानी फोरलेन पर आ पहुंचा है। वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से प्रभावित हो रही है। वहीं लोगों के खेत भी पानी से लबालब नजर आ रहे हैं। मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग कमांद के पास फिर से लैंडस्लाईड होने के कारण बंद हो गया है। पिछले कल भी इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था। वहीं एनएच सात मील के पास बंद हो गया था लेकिन उसे यातायात के लिए एकतरफा बहाल कर दिया गया है। मंडी से पठानकोट मार्ग घटासनी के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है और उसे खोलने का प्रयास जारी है। जिला के बहुत से संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं और विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी ठप्प बताई जा रही है। लारजी और पंडोह डैम को जलस्तर बढ़ने के कारण भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण मंडी शहर के बीचों बीच बहने वाली ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम के बिगडे मिजाज में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है और किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को सूचित करने की सलाह दी है।

TAGGED: Mandi Flood in Tungadhar drain
Chandrika June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे के ख़ात्मे के लिए प्रदेश पुलिस ने चलाई प्रधाव मुहिम, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
Next Article नशे के खिलाफ 27 जून को हरोली से कांगड़ा तक होगा ब्रिस्क वॉक का आयोजन,राज्यपाल दिखाएंगे हरी झंडी:मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?