By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा बोले CM सुक्खू को चुनावों के समय वोट लेने की खातिर सुजानपुर हलके की आई याद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा बोले CM सुक्खू को चुनावों के समय वोट लेने की खातिर सुजानपुर हलके की आई याद
himachalpolitical

राजेंद्र राणा बोले CM सुक्खू को चुनावों के समय वोट लेने की खातिर सुजानपुर हलके की आई याद

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/04/23 at 5:35 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलानदर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर ह*मला बोला। उन्होंने कहा कि 14 महीने तक चुने हुए विधायकों को जलील करने और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव करने वाले मुख्यमंत्री को अब चुनावों के समय वोट लेने की खातिर इस हलके की याद आई है लेकिन उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के लिए सुजानपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से सुजानपुर की जनता ने पूरी तरह दूरी बनाए रखी और वह पड़ोसी हलकों और साथ सटे कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर आए ताकि अपने साथ भीड़ दिखाई जा सके।

राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि उनके बार-बार आग्रह करने पर मुख्यमंत्री ने टोनी देवी में कॉलेज खोलने और सुजानपुर अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की नोटिफिकेशन तो कर दी लेकिन धरातल पर उन्होंने कुछ भी नहीं होने दिया। कई विधानसभा क्षेत्रों में अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक तो तैनात कर दिए गए लेकिन सुजानपुर के अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने को लेकर मुख्यमंत्री आंखें मूंद कर बैठे रहे। सुजानपुर में पूर्व सरकार में खोले गए इलेक्ट्रिकल व आईपीएच डिवीजन को उन्होंने दोबारा से खोलने की घोषणा के बावजूद इस घोषणा को अमली जामा नहीं पहनाया जबकि अपने नादौन क्षेत्र में इन्हें खोल लिया। सुजानपुर की जनता के साथ उनका क्या बैर रहा है इस बारे उन्हें सुजानपुर की जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

क्रेशर लगाने को लेकर किया पलटवार

राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों के क्रेशर लगाने को लेकर तो सवाल खड़े कर रहे हैं तो क्या लोकतंत्र में किसी विधायक को अपने जीवनयापन के लिए कोई कारोबार करने का अधिकार नहीं है।क्या सिर्फ मुख्यमंत्री के परिवार को ही क्रशर लगाने और अवैध तरीके से माल सप्लाई करने का अधिकार प्रदेश में मिला हुआ है।राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जब आपदा आई तो आपने विभिन्न जिलों में माईनिंग बंद कर दी लेकिन अपने परिवार के लिए आपने बड़ा उदार रवैया बनाए रखा और अपने परिवार जनों के लिए अवैध माइनिंग खोल कर रखी।अवैध तरीके से माल सप्लाई करने का काम किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा करना क्या मुख्यमंत्री को शोभा देता है।राजेंद्र राणा ने कहा कि आपदा के समय सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पीडब्ल्यूडी को जो पैसा मंजूर हुआ था, वह क्यों वापस ले लिया गया। तब उनका सुजानपुर के प्रति प्रेम कहां छिपा हुआ था।राजेंद्र राणा ने कहा कि सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल के इतिहास में सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं और उनके पास विधायकों को बिकाऊ कहने के कोई सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करने चाहिए।

TAGGED: Hamirpur BJP candidate Rajender Rana
Chandrika April 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article RTI पर कांग्रेस और भाजपा का सोशल मीडिया पर वॉर..कांग्रेस लीगल सेल ने SP को दी शिकायत
Next Article सुक्खू बोले मेरे CM बनने के बाद जयराम है विचलित..बेटी की घटना पर भी सेक रहे राजनीतिक रोटियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?