सुजानपुर:चन्द्रिका(TSN)-सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा शुक्रवार 10 मई को अपना नामांकन भरेंगे.इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे सुजानपुर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर शिरकत करेंगे और जन समूह को संबोधित करेंगे।
सुजानपुर भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी नुक्कड़ सभाओं के दौरान भारी जन समर्थन मिल रहा है।पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़े लोग भी उनकी शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 10:00 बजे सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क के सामने रैली रखी गई है इसके बाद राजेंद्र राणा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।दूसरी तरफ राजेंद्र राणा ने आज भी अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा।उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने वाली सुक्खू सरकार के दिन अब गिने चुने रह गए हैं और केंद्र व प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकारें बनेगी जिससे विकास को और गति मिलेगी।
