Shimla,25 October –उपायुक्त एवं अध्यक्ष, लवी मेला समिति अनुपम कश्यप ने जानकारी दी है कि 11 से 14 नवम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले रामपुर लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों को 5 नवम्बर, 2025 तक अपना ऑडिशन वीडियो तैयार कर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) शिमला तथा जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) शिमला को ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
ईमेल पते:
dproshimlapr@gmail.com
dloshimla.hp@gmail.com
वीडियो तैयार करते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
- वीडियो और ऑडियो की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए।
- वीडियो की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- वीडियो में कोई इफेक्ट या एडिटिंग न की जाए।
- वीडियो पर्याप्त रोशनी में बनाया जाए, जिससे कलाकार का चेहरा स्पष्ट दिखे।
- आवेदन के साथ कलाकार का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, एवं कला की विधा (गायन/वादन/नृत्य) स्पष्ट रूप से लिखें।
जिला शिमला के रेडियो और दूरदर्शन से अनुमोदित ‘ए’ एवं ‘बी हाई’ ग्रेड कलाकारों को इस ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।
