By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले..पूरे प्रदेश में लागू होगा स्पेशल पैकेज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले..पूरे प्रदेश में लागू होगा स्पेशल पैकेज
himachalpolitical

हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले..पूरे प्रदेश में लागू होगा स्पेशल पैकेज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/10/25 at 8:55 PM
Share

Shimla, 25 October -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। सबसे बड़ा फैसला राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज को पूरे प्रदेश में लागू करने का लिया है। अब तक यह स्पेशल पैकेज केवल मंडी जिले के लिए लागू था, लेकिन अब इसका लाभ पूरे प्रदेश के प्रभावित लोगों को मिलेगा।

पैकेज का विस्तार:

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं, उन्हें चार लाख रुपये की पहली किश्त जारी की जाएगी, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए डेढ़ लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज की राशि अभी नहीं मिली है, लेकिन राज्य सरकार अपने संसाधनों से राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े फैसले:

कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 400 स्टाफ नर्सों के पद सृजित करने को मंजूरी दी है। इन पदों पर नियुक्ति राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी और वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।
इसके साथ ही कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 300 पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में सृजित करने का निर्णय लिया गया है।

पंचायत पुनर्गठन और मेयर का कार्यकाल:

मंत्रिमंडल ने पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश पंचायती राज विभाग को दिए हैं।
इसके अलावा नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इससे बार-बार होने वाली हॉर्स ट्रेडिंग की स्थिति से बचा जा सकेगा।

टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल का गठन:

हिमाचल में टूरिज्म इन्वेस्टमेंट प्रमोशन काउंसिल गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री स्वयं करेंगे। यह काउंसिल 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी देगी और विभिन्न विभागों के NOC 14 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे, ताकि निवेश परियोजनाओं में देरी न हो।

TAGGED: Shimla cabinet meeting
Chandrika October 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के जुन्गा में शुरू हुआ शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश के पैराग्लाइडर ले रहे हिस्सा
Next Article रामपुर लवी मेला : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?