आज हिमाचल गौसेवा समीति हिमाचल प्रदेश के गौशालों के प्रतिनिधियों की बैठक सुख देव शास्त्री की अध्यक्षता में ठाकुर द्वारा गौशाला जमली धाम में हुई जिसमें कांगडा, मण्डी, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना के गौशाला के संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में सुख देव शास्त्री ने अपनी कार्यकारणी भंग करने की घोषणा की तथा उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के लिए रसील सिंह मनकोटिया के नाम की घोषना की जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से इसका अनुमोदन किया तथा इस अवसर पर संजय सूद को मुख्या सलाहकार तथा सुख देव शास्त्री को संरक्षक चुना गया। शेष कमेटी के गठन का अधिकार रसील सिह मनकोटिया को सर्व सम्मति से दे दिया गया।
