गलोड़ कांग्रेस की बैठक मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कैप्टन प्रेम चन्द शर्मा ने बताया कि नादौन के विधायक ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलाके का चहुतरफ़ा विकास करवाया है l उन्होंने बताया कि विधायक सुक्खू ने विपक्ष में होते हुए भी विकास में कोई कमी नहीं आने दी l उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गलोड़ में ब्लॉक कार्यालय तथा डिग्री कॉलेज खोलने का मुद्दा प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से कई बार उठाया जिसके परिणाम स्वरुप मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा चन्द महीने पहले की थी l उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने की घोषणा तो हो गई है परन्तु हम सरकार से अनुरोध करते हैँ कि विधानसभा के चुनावो से पहले पहले इसी सत्र से कॉलेज की कक्षाएं बिठाई जाएं l कैप्टन प्रेम चन्द शर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास करवाने में पूरी तरह विफल रही है और अब इसके जाने का समय हो गया है।
l चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है और जैसे ही कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी गलोड़ के लिए विधायक सुक्खू के माध्यम से खंड विकास का कार्यालय भी खुलवाया जायेगा उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा सरकार इस सत्र से गलोड़ में महाविद्यालय की कक्षाएं चलाने में असमर्थ रही तो यह कार्य भी कांग्रेस की सत्ता सँभालने के बाद विधायक सुक्खू के माध्यम से पूरा करवाया जायेगाl कैप्टन प्रेम चन्द शर्मा ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि विधायक सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग से पूरे गलोड़ बाज़ार की सड़क को चौड़ा करवाया और उसमें इंटरलॉक टाइलें लगवाकर बाज़ार की शोभा को और बढ़ाया जिससे इलाका बासियों को सहूलियत मिली। इस बैठक में प्रभारी अतुल कड़ोहता, प्रिंसिपल रविंदर लखनपाल, प्रिंसिपल पुरुषोतम चन्द, कैप्टन कमलेश, उप प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान कपिल कुमार,प्रिंसिपल पंजाब सिंह कौशल तथा जगदीश चन्द, यूथ अध्यक्ष विशाल लखनपाल, सुशील (शीलू ), संतोष कुमार, राज, बाबूराम, रमेश चन्द, अशोक कुमार, शमशेर गर्ग, कमलजीत तथा मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
