By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की सौगात : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की सौगात : जयराम ठाकुर
himachalNews

केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की सौगात : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/10/29 at 6:46 PM
Share

मनाली,29 अक्टूबर (TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पर्यटन नगरी मनाली के सिविल अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में भाग लिया जिसका ऑनलाइन शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,855 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास एक साथ किये हैं।हिमाचल प्रदेश को आज 250 करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है।

सिविल अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास समारोह

इसी कड़ी में कुल्लू जिला के इस नागरिक अस्पताल मनाली के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी विधिवत शिलान्यास हुआ है जो जल्द ही बनकर तैयार होगा। मनाली विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल है। यहां स्वास्थ्य ढांचा कैसे बढ़ाया जा सके. इस दिशा में हमने पहले भी प्रयास किए हैं और अब केंद्र खुलकर मदद कर रहा है ताकि यहां उच्च दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। इस क्रिटिकल केअर यूनिट में करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षों में जो योजनाएं, कार्यक्रम एवं नीतियां बनाईं हैं उनसे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिली है। इस पहाड़ी प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी जी ने एक नहीं अनेक बड़ी बड़ी सौगातें दी हैं.जिसमें बिलासपुर का एम्स और छः मेडिकल कालेजों में करोड़ों रूपये के कई यूनिट्स का शुभारंभ शामिल है। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात देने के लिए मैं हिमाचल प्रदेश की 75 लाख जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से एक ऐसी सरकार प्रदेश में चल रही है जो इतनी बड़ी बड़ी सौगातें मिलने के बाबजूद एक शब्द आभार तक का केंद्र के प्रति नहीं जताती है।

बल्क ड्रग यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत प्लासड़ा में स्थापित जिस बल्क ड्रग यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इसकी लागत 540 करोड़ रुपए हैं।इससे प्रदेश में 500 करोड़ का निवेश आयेगा और 1000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। पीएम जन आरोग्य योजना के अगले चरण की शुरुआत के तहत 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान के तहत कवर किया जाएगा। यह हमारा संकल्प पत्र का वादा था जो पूरा हुआ है। आज हिमाचल के दो लाख बुजुर्गों को आयुष्मान का कवरेज मिलेगा। आज प्रदेश के मेडिकल कॉलेज चंबा और कुल्लू के मनाली में जिस सीसीयू यूनिट का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया है उसकी कुल लागत 35 करोड़ हैं। आज ही एम्स में 178 करोड़ की यूनिट्स का शिलान्यास भी हुआ है जिसके अंतर्गत लेक्चर थिएटर हाल, 204 बिस्तरों वाला बॉयज हॉस्टल और 334 बिस्तर वाला गर्ल्स हॉस्टल भी शामिल है। इसके साथ 36 करोड रुपए के अन्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जिसमें ड्रोन सेवाएं भी शामिल हैं। इसी महीने आईजीएमसी में कैंसर आधुनिक चिकित्सा ब्लॉक और नए ट्रामा सेंटर का भी लोकार्पण राज्य सरकार द्वारा किया गया जिसका पूरा बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दिया गया था। हिमाचल में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ और एडवांस स्तर की बनाने के लिए केंद्र सरकार हर प्रकार का सहयोग कर रही है। हमारे हिमाचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का अतुलनीय सहयोग और समर्थन है।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन भी सुना। नेता प्रतिपक्ष ने यहां रन फॉर यूनिटी दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई। स्थानीय भाजपा सांसद कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा नेत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Manali opposition leader Jairam thakur
Chandrika October 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धनतेरस पर शिमला में बाजारों में उमड़ी भीड़.. सोना-चांदी और बर्तनों की लोग जमकर कर रहे खरीददारी
Next Article मुख्यमंत्री ने गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियों का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?