राहुल चावला, धर्मशाला: मौसम विभाग ने जिला कांगड़ा में मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ हैं। इसी के चलते जिला कांगड़ा में भी भारी बारिश हो रही है जिससे जिला कांगड़ा के नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। इसी स्थिति को देखते हुए जिला कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने अगले दो दिनों तक जिला कांगड़ा के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा में पिछले दो दिनों से कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश ही रही है और बाकी स्थानों पर भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जहां पर भी रास्ते बंद होने की सूचना मिल रही है चाहे वे पेड़ गिरने की वजह से या फिर भूस्खलन होने के कारण जो रास्ते अवरुद्ध हो रहे है उन सभी रास्तों को समय रहते प्राथमिकता के तौर पर क्लियर किया जा रहा है, ताकि सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से जिला कांगड़ा में कुछ कच्चे घरों के गिरने की सूचना भी जिला प्रशासन को मिली हैं। उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश जारी किए गए हैं किबऐसे मामलों में तुरंत प्रभावित परिवार को फौरी राहत जारी की जाए। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा चिंता का विषय यह है कि ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ चुका हैं। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी किनारे रह रहे लोगों को नदी किनारे से निकलकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी किनारे स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर को भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में लोगों की आवाजाही को कम किया जा सके इसको लेकर जिला कांगड़ा के सभी स्कूलों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। इसी के साथ आंगनबाड़ी को भी बंद किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के पंजाब के साथ लगते बॉर्डर एरिया में स्थित चक्की पुल पर भी तेज पानी आने से एनएच की रिपोर्ट के अनुसार पुल के पिल्लर नंबर एक और दो को क्षति पहुंची हैं ऐसे में एहतियात के तौर पर चक्की पुल पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को बाया भदरोया किया गया हैं।
उन्होंने कहा की जिला कांगड़ा के सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया हैं। आज शाम तक उन्हें रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया हैं। उन्होंने जिला कांगड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम होने के चलते सभी लोग अपने घरों में ही रहे और सुरक्षित रहे।
