राहुल चावला,धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र किन्हीं कारणों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं दे पाए हैं उन छात्रों के लिए यह खबर काफी खास हैं। ऐसे छात्र जो बीमारी के कारण है या फिर किसी अन्य कारण से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं इन छात्रों की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले माह परीक्षा लेगा।
बोर्ड की ओर से विशेष अवसर के तहत होने वाली इस परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। यह परीक्षाएं 5 से 14 जून तक सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने बीमारी, भर्ती परीक्षा,खेल, टेस्ट सहित अन्य कारणों से कंपार्टमेंट, टर्म-2 और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने से वंचित रहे 10वीं-12वीं के अभ्यर्थियों को विशेष अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया हैं।
उन्होंने बताया की इस अवसर के तहत 5 से 14 जून तक परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस दौरान 10वीं कक्षा के 16 और 12वीं कक्षा के 6 अभ्यर्थियों को यह विशेष अवसर प्रदान किया गया हैं।
