शिमला: हिमाचल में हो रही भारी बारिश से आगामी एक सप्ताह तक प्रदेशवासियों को राहत रहेगी। हिमाचल में मानूसन अब धीमा पड़ने लगा है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक कम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान मौसम खराब बना रहेगा लेकिन बारिश काफी कम होगी। विभाग की ओर से 2 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट हटा लिया है। मौसम विभाग की ओर से आज कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। शिमला में आज सुबह जहा धूप खिली हुई थी वहीं अब आसमान में बादल उमड़ आए है।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में प्रदेश में आज कुछ एक स्थानों पर बारिश होने की आशंका है, लेकिन आगामी एक सप्ताह तक बारिश में कमी आएगी। इस दौरान मौसम खराब तो रहेगा लेकिन बारिश काफी कम होगी और कुछ एक स्थानों ही बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में चार सितंबर के बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा ओर भारी बारिश की आशंका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में मानसून 20 दिन तक जारी रहेगा।
अब तक 284 ने गंवाई जान
हिमाचल में मानसून के चलते भारी जान ओर माल का नुक़सान हो रहा है। मानूसन के दौरान प्रदेश में अब तक 284 लोगों की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में नौ लोग अभी भी लापता है। इसके अलावा इस मानसून में अब तक प्रदेश के 1755 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। अभी प्रदेश में 20 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। जिसके चलते आगामी दिनों में भी बारिश का कहर जारी रहेगा।
