By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मिशन रिपीट को कामयाब बनाने के लिए BJP ने चुनावों के लिए 17 समितियों का किया गठन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मिशन रिपीट को कामयाब बनाने के लिए BJP ने चुनावों के लिए 17 समितियों का किया गठन
himachalpolitical

मिशन रिपीट को कामयाब बनाने के लिए BJP ने चुनावों के लिए 17 समितियों का किया गठन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/31 at 6:50 AM
Share

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आगामी करीब दो माह बाद होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति गठित कर दी है। चुनाव प्रबंधन समिति के साथ साथ पार्टी ने दृष्टिपत्र कमेटी का भी गठन किया है। माना जा रहा है कि इन दोनों कमेटियों के समक्ष विधान सभा चुनाव की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती होगी। दृष्टिपत्र कमेटी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ दो पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रो. धूमल व शांता कुमार ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व कई काबिना मंत्रियों को शामिल किया गया है। मिशन रिपीट को कामयाब बनाने के मकसद से भाजपा ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर 17 समितियों का गठन किया है। चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

पार्टी चुनाव प्रबंधन कमेटी की कमान बिंदल के हाथ

पार्टी चुनाव प्रबंधन कमेटी की कमान पहले ही चुनावी रणनीति मे माहिर समझे जाने वाले डॉ. राजीव बिंदल को सौंप चुकी है। समिति में डॉ. बिंदल के साथ डॉ राजीव भारद्वाज , राम सिंह , त्रिलोक जम्वाल , बलदेव भंडारी , विनोद ठाकुर , गणेश दत्त , प्रियव्रत शर्मा , भारतीय सूद , दुलोराम ठाकुर व सभी कमेटियों के प्रमुखों को शामिल किया गया है।

चुनाव दृष्टिपत्र पर रहेगी डॉ. सिकंदर की नज़र

चुनाव दृष्टिपत्र समिति के अध्यक्ष डॉ सिकंदर कुमार सांसद डॉ.सिकंदर कुमार चुनाव दृष्टिपत्र समिति के संयोजक होंगे। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज , बिक्रम ठाकुर , गोविंद ठाकुर , सुखराम चौधरी व डॉ. राजीव सैजल के अलावा रणधीर शर्मा , खुशीराम बालनाटाह , चंद्रमोहन ठाकुरए घनश्याम शर्मा, रश्मिधर सूद, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, उमेश दत्त शर्मा , डॉ. कुलदीप चंद अग्रिहोत्री , केआर.भारतीए जेएस राणा व रमेश चौधरी को सदस्य बनाया गया है।

रैली प्रबंधन समिति देखेंगे त्रिलोक जम्वाल

रैली प्रबंधन समिति के संयोजक त्रिलोक जम्वाल होंगे। इसके अलावा विनोद ठाकुरए दर्शन सिंह सैणी , राम सिंह , कमल नयन ,विवेक डोगरा , कर्ण नंदा व प्यार सिंह सदस्य होंगे। पायल वैद्य को दिया प्रदेश कार्यालय संचालन समिति का कार्यभार पायल वैद्य को दिया प्रदेश कार्यालय संचालन समिति की संयोजक होंगी। समिति के सदस्य प्यार सिंह , कुसुम सदरेट , डॉ. सीमा ठाकुर , किरणा बावा , महेंद्र शर्मा ,राजेश घई , मोनू भारद्वाज , नरेश शर्मा व राजेश भानू होंगे।

सुशील राठौर संभालेंगे वॉर रूम कमेटी की कमान

वॉर रुम समिति के संयोजक सुशील राठौर होंगे। समिति के सदस्य विवेक मेहन, जयवीर खेपान, शुभांकर सूद, हिमांशु जसरोटिया व प्रणब ठाकुर होंगे।

TAGGED: BJP, himachal, jai ram thakur, Shimla, Vidhan Sabha elections
admin August 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में भारी बारिश से राहत, येलो अलर्ट जारी
Next Article कुल्लू में दर्दनाक कार हादसा: 2 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?