भावना शर्मा, शिमला: प्रदेश में लंबे समय से लोगों को बारिश और बर्फबारी का इंतजार था। प्रदेश में चल रहे ड्राई स्पेल से लोगों को अब राहत मिली है और प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही हैं तो वहीं मैदानी इलाकों ने बारिश होने से लोगों को राहत मिली हैं। आज भी प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ हैं और बर्फबारी का दौर भी जारी हैं ।
देर रात से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही हैं। किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया हैं। वहीं शिमला मिर्ची सीजन का पहला हिमपात हुआ हैं। शिमला में भी देर रात हल्की बर्फबारी हुई जबकि कुफरी, नारकंडा, खड़ा पत्थर में अच्छी बर्फबारी हो रही हैं। राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है और हल्की बारिश हो रही हैं जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई हैं।
मौसम विभाग की ओर से आगामी 3 दिन तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं। बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि किन्नौर लाहौल स्पीति कुल्लू शिमला में बीते 24 घंटों के दौरान बर्फबारी हुई हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया हैं। प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब 2 माह से ड्राई स्पेल पर चल रहे थे,लेकिन अब बारिश और बर्फबारी का दौर आगामी कुछ दिन जारी रहेगा।
पर्यटन कारोबारी खुश
शिमला सहित प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी हैं। दिसंबर माह में बर्फबारी ना होने से काफी कम पर्यटक आ रहे थे लेकिन बीते दिन मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग करवाना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में आगामी दिनों में बर्फबारी का दौर इसी तरह रहता है तो काफी तादाद में बाहरी राज्यों से पर्यटक हिमाचल का रुख करेंगे जिससे पर्यटक कारोबार बढ़ेगा।
