राकेश ,ऊना: नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर हैं। प्रदेश में नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत सरकारी स्कूलों के नजदीक खोले गए ठेकों को बंद करने से करेगी। 1 माह के भीतर यह ठेके स्कूलों के पास से हटाए जाएंगे जिसे लेकर सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान मंच से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती हैं, इस नजरिए से हम काम करेंगे। कांग्रेस सरकार लोगों के विकास,गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है और करती रहेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की कल होने वाली पहली मंत्रिमंडल की बैठक में जो उन्होंने वायदे किए है उस पर अमल करेगी और कल की बैठक से एक अच्छा संदेश हिमाचल प्रदेश की जनता को जाएगा।
वहीं कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में बाहर से आने वाली वॉल्वो बसों से आदायगी ना किए जाने के सवाल पर उन पर शिकंजा कसे जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर नशे के कारोबार में कोई कर्मचारी भी शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स चिट्टा का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।
