संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक पंचायत खज्जन के वार्ड न. 4 में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के गद्दीनशीं दीप कुमार मेहरा व बाबा के भक्तों ने खज्जन से दियोट सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर तक की पैदल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। अपनी यात्रा को पूरा करें गांव के वासी वापस अपने गांव में बनाए गए बाबा बालक नाथ के मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर सभी भक्तों का स्वागत किया गया ओर आस-पास के लोगों भी बधाई देने के लिए पहुंचे।
इस दौरान मंडली ने भजन कीर्तन करके बाबाजी का गुणगान किया। इस यात्रा को सफल तरीके से पूरा कर वापिस लौट आने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया भी खज्जन मंदिर में पहुंचे और उन्होंने सभी भक्तों को बधाई दी। यह यात्रा 16 अप्रैल को खज्जन से पैदल चलकर दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ के दर्शन करके 21 अप्रैल देर शाम वापिस खज्जन मंदिर पहुंची थी।
मंदिर के पुजारी दीप कुमार मेहरा ने कहा कि पहला अनुभव भगवान ने मुझे ही करवाया था। पहले मैं अकेला पैदल गया था और अब इस बार संगत के साथ गया। हमने सभी इंतजाम किए हुए थे और सभी को भी बताया कि जो यात्रा में जाना चाहता हो तो चल सकता हैं। मैं 15 सालों से बाबा बालकनाथ जा रहा हूं पर इस बार जो अनुभव हुआ वह अलग ही रहा। मैं बताना चाहता हूं मंगलवार को हम दिन रात चलते रहे जब कि मंगलवार रात को आंधी तूफान बारिश लगी रही। रास्ते में कई जगहों पर पेड़ टहनियां गिरी हुई थी जिसे हम साइड पर करके चलते रहे और सुबह जा कर रुके। यह सब बाबा जी के आशिर्वाद से ही संभव हुआ और बाबा जी के मंदिर में बहुत ही अच्छे ढंग से हम सभी ने बाबा बालकनाथ के दर्शन किए।
वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि इस यात्रा को पूरा कर खज्जन गांव के लोगों ने इस कार्य को संभव कर दिखाया हैं। यहां से दियोट सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर तक पैदल जाना और चौथे दिन वापिस आना यह भक्ति और निष्ठा का जीता जागता उदाहरण हैं। जिस तरह दीपू और इसके साथी जिस निष्ठा के साथ यहां भक्ति करते हैं यह सब उस भक्ति का फल है कि यह पैदल यात्रा करके आए हैं मैं इनको यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने की बधाई देने आया हूं। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया ने इस गांव को एक पुल बनाकर दिया था पर सड़क का काम अधूरा रह गया था इस पर पूछे गए सवाल पर राकेश पठानिया ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए पांच साल इंतजार करना पड़ेगा ।
